logo

धोनी बांट रहे पैसा–घर, महिला को झांसा दे बच्चा चुरा ले गए शातिर

्पदलग.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
झारखंड में अपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लूटपाट, छिनतई और हत्याएं तो अपने चरम पर है। बच्चों के अपहरण के मामले में भी झारखंड पीछे नहीं है। लेकिन इस बार जो हथकंडा अपराधियों ने अपनाया है वह बेहद चौंकाने वाला है। इस बार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर बच्चे को किडनैप किया गया। दरअसल जिस बच्चे का अपहरण हुआ उसकी मां को धोनी से पैसे और घर दिलाने के नाम पर झांसे में लिया गया। महिला की शिकायत पर अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अब तक अपराधियों का के बारे में कुछ पता नहीं चला है। 


घटना 22 अक्टूबर की है
पुलिस के अनुसार जिस महिला के बच्चे को अपराधियों ने चुराया है उसका नाम मधु देवी है। वह अपने दो बच्चों के साथ 22 अक्टूबर को हिनू स्थित दुर्गा पूजा पंडाल घूमने गई थी। तभी बाइक से एक महिला और एक पुरुष आए। महिला ने बुर्का पहना हुआ था। दोनों ने मधु से पूछा कि धोनी को जानती हो, तो महिला ने कहा हां। फिर दोनों ने धोनी के बारे में और अधिक मधु को बताया। सात ही कहा कि धोनी अपने घर के पास गरीबों को पांच-पांच हजार रुपए और घर बांट रहे हैं। यह सुनकर मधु खुश हो गई। वे दोनों मधु को लेकर हरमू स्थित बिजली ऑफिस के पास लेकर आए। एक घर को दिखाकर कहा कि यही धोनी का घर है। दोनों ने उसे उस घर के पास जाने को कहा। फिर बच्चे को यह कहकर अपने पास रख लिया कि वे बच्चे को तब तक रखते हैं। लेकिन जैसे ही मधु कुछ दूर गई, दोनों बच्चे को लेकर भाग निकले।


लोगों की जुटने लगी भीड़ 
मधु जब चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने उसे पुलिस के पास जाने को कहा। इसके बाद वह अरगोड़ा थाना पहुंची और पुलिस सारी बात बताी। अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार ने कह कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। विसर्जन कार्यक्रम के बाद बच्चे की तलाशी अभियान तेज की जाएगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N