logo

कुणाल षाड़ंगी ने दी सिदो-कान्हो को श्रद्धांजलि, बोले- इतिहास में नहीं मिला अपेक्षित सम्मान और स्थान

कुणाल.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हूल दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर के भुईयांडीह स्थित सिदो-कान्हो चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतिहास में झारखंड के वीरों, खासकर इस दिवस को वह स्थान नहीं दिया गया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। उन्होंने बताया कि देश में सबसे पहले झारखंड के भोगनाडीह में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सिदो-कान्हो, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने विद्रोह का बिगुल फूंका था। उनके नेतृत्व में 50 हजार से ज्यादा संताल वीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई छेड़ी थी। उन्होंने कहा कि उस विद्रोह के आगाज़ को आज याद करने का दिन है। इस अवसर पर मैं उन तमाम वीरों के बलिदान को नमन करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेगी। मौके पर अरुण सिंह राजा, अंकित सिंह, गुरमीत सिंह गील, पप्पू यादव, रानु मंडल, बिपीन शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Tags - latest updates hul Diwas Latest Hul Diwas News hul Diwas Updates Latest updates latest updates latest news in Jharkhand Jharkhand Latest News latest Jharkhand news