logo

"कुसुम का बियाह" 1 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, कई फिल्म फेस्टिवल में जीत चुकी ऑवार्ड

r2.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

रांची के पीवीआर नुक्लियस मॉल में सोमवार को "कुसुम का बियाह" नामक फिल्म की स्पेशल स्क्रेनिंग रखी गई थी। यह फिल्म, 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली है। सुभेंदु राज घोष इस फिल्म के निर्देशक हैं, वहीं प्रदीप चोपड़ा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। रोचक बात यह है कि प्रदीप इस फिल्म में बतौर कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

कोविड के दौरान की है फिल्म की कहानी
"कुसुम का बियाह" फिल्म कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान एक वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है। फिल्म में एक जोड़े की अस्त-व्यस्त शादी की कहानी है, जो महामारी की सामाजिक चुनौतियों पर ध्यान देती है। यह फिल्म सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है और संथाली जनजाति की परंपराओं को विस्तार से दर्शाती है। इसका संस्करण कई भाषाओं में उपलब्ध है और इसकी आकर्षक संगीत स्कोर ने दर्शकों को मोहित कर दिया है। 

ज़ी म्यूजिक कंपनी किया ध्यान आकर्षित
फिल्म का ट्रेलर और संगीत ने पहले ही ज़ी म्यूजिक कंपनी की ध्यान आकर्षित कर लिया है, जिससे इसकी रिलीज से बहुत सारी उम्मीदें जुड़ी हैं। दर्शक अब नवविवाहित जोड़े की बहुप्रतीक्षित पहली रात का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सरकारी नौकरशाही और राज्य सरकारों के बीच बाद-विवाद और सुरक्षा जैसे विषयों पर भी ध्यान देती है।