द फॉलोअप डेस्क
पलामू के नवाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर रात अवैध बालू तस्करी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मजदूर अजय यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि बालू लदे ट्रैक्टर का डाला अचानक पलट गया, जिससे अजय यादव उसकी चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही नवाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर ले गए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मजदूर की मौत ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई प्रतीत होती है।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि ट्रैक्टर का मालिक स्थानीय बालू माफिया है।हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर बालू लदा नहीं था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।