logo

जमशेदपुर : पिज्जा पार्टी के बहाने JMA स्टोर्स में हुई थी लाखों की चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार

muorumir.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित JMA Stores Pvt. Ltd. के कार्यालय में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी का आरोपी कंपनी का ही एक कर्मचारी रामदास भट्ठा निवासी रवि रंजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से 8,91,500 रुपये नकद बरामद किया गया हैं। 20 साल से उसी कंपनी में काम कर रहे आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल भी कर लिया है।
पिज्जा पार्टी के बहाने रची गई थी साजिश
इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जांच में सामने आया कि घटना रविवार को हुई थी और उस दिन ऑफिस में केवल तीन कर्मचारी मौजूद थे। आरोपी ने पहले कर्मचारियों को पिज्जा पार्टी का लालच दिया। फिर सभी को छत पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी मोबाइल कॉल का बहाना बनाकर नीचे उतरा और कैश रूम से पैसे गायब कर दिए। एसपी ने बताया कि बरामद राशि ऑफिस परिसर में ही आरोपी द्वारा छिपा दी गई थी। पुलिस ने पैसे जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कैसे खुला चोरी का मामला
1 दिसंबर की शाम कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट श्रीनिवास राव ने 12,47,000 रुपये चोरी होने की शिकायत बिष्टुपुर थाना में दर्ज कराई थी। उक्त कंपनी टाटा मोटर्स की डीलरशिप के तहत संचालित है। शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा एसआईटी का गठन किया गया। जिसके बाद सभी CCTV फुटेज की जांच हुई। तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी को चिन्हित किया।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News Jamshedpur news Updates latest Jamshedpur news Jamshedpur News updates Jamshedpur updates in hindi latest Jharkhand news jharkhand News