logo

चारा घोटाला : मीसा भारती पहुंची रांची, कल होगा चारा घोटाले मामले पर फैसला

misa.jpg

रांचीः
इनदिनों राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव रांची में हैं। वह रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। 15 फरवरी को चारा घोटाले मामले में निर्णय आना है। इसी बीच उनकी बेटी बेटी मीसा भारती सोमवार को रांची पहुंची है। मीसा एयरपोर्ट से सीधा स्टेट गेस्ट हाउस पहुंची। हालांकि मीसा भारती मीडिया से मुखातिब होती नहीं दिखी। उन्होने मीडिया से कोई बात भी नहीं की है। 


कई वरीय नेता रांची पहुंचे है
बता दें कि मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में चारा घोटाला मामले में फैसला आना है। रविवार को लालू यादव रांची पहुंच गये है। मंगलवार को होने वाली सुनवाई से पहले राजद के कई नेता रांची पहुंचे हैं। कल यानि मंगलवार को भी कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

रांची पहुंचने वाले नेताओं में राजद के प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव शामिल हैं।