logo

अंजुमन प्लाजा के पास देर रात सड़क हादसा, 1 की मौत, 2 बच्चों की स्थिति गंभीर

सोगल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई है। तेज रफ्तार लोगों की जान की दुश्मन बन रही है। इसके बावजुद भी लोग इससे परहेज नहीं कर रहे हैं। बीती रात भी राजधानी रांची के मेन रोड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिससे एक शख्स की मौत हो गई। वहीं 2 लोग घायल हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शमशाद नामक व्यक्ति अपनी स्कूटी से अंजुमन प्लाजा के पास शादी समारोह में गए थे। रात के करीब 12.45 बजे जब स्कूटी से वापस घर की ओर निकले तो तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी को दो टुकड़े हो गए। स्कूटी में बैठे शमशाद के बच्चे दूर फेंका गए। शमशाद की मौत हो गई। बेटा डिवाइडर से जा टकराया जिससे सर पर गंभीर चोट आयी।  बेटी की कमर की हड्डी टूट गई।


कार चालक की भी मौत!
स्थानीय लोग तीनों को पहले अंजुमन अस्पताल फिर रिम्स ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शमशाद को मृत बताया। बाकी दोनों बाकी दोनों बच्चे जिनकी जैद (उम्र 8 साल) और बेटी ज़िक्रा (10 साल) का इलाज़ चल रहा है, इनकी भी स्तिथि गंभीर है। कार चालक को स्थानीय लोगों ने पिट-पिट कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर कार चालक को भीड़ से बचाया। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकरि खबर है कि कार चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कार चालक बरियातू का रहने वाला है। कार सवार व्यक्ति का नाम कुमार शिवांस बताया जा रहा है।