logo

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर देर रात फायरिंग, क्लाइंट से मिलकर जा रहे थे घर

ravi2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक अधिवक्ता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा स्थित संस्कृत विद्यालय वाली गली में रहने वाले अपने क्लाइंट से मिलने के लिए गए हुए थे। इसके बाद अपने घर के लिए निकले थे तभी कुछ अपराधियों ने उनको गोली मार दी। 


कमर के नीचे गोली लगी 
फायरिंग में अधिवक्ता रविशंकर मिश्रा के कमर के नीचे गोली लगी और वो जमीन पर गिर पड़े। गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी सुखदेव नगर पुलिस को दी गई। गोलीबारी की सूचना पाकर सुखदेव नगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल अधिवक्ता को अस्पताल भेजा। 


तफ्तीश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अधिवक्ता का इलाज चल रहा है। इसलिए उनका कोई बयान पुलिस अब तक नहीं ले पाई है। मामले की जांच की जा रही है।