logo

होटवार जेल में देर रात हुई छापेमारी, क्या-क्या मिला 

hot.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के होटवार जेल में रविवार की देर रात छापेमारी की गयी। यह छापेमारी रांची एसएसपी और डीसी के नेतृत्व में की गई। छापेमारी करीब 3 घंटे तक चली लेकिन पुलिस को कुछ खास मिला नहीं। जेल में कुख्यात और अन्य कैदियों के वार्डों की तलाशी ली गई। लेकिन हर बार की तरह सबकुछ सामान्य था। 


कौन-कौन था टीम में 
छापेमारी टीम में रांची एसएसपी, डीसी के अलावा अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पुलिस उपाधीक्षक, नगर- के.वी. रमण, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, सहित रांची के 06 थाना प्रभारी, जिनमें कोतवाली, सदर थाना, लोअर बाजार थाना, बरियातू थाना, सुखदेव नगर थाना और यातायात थाना प्रभारी कोतवाली भी शामिल थे। जेल में छापेमारी में अधिकारियों के अलावा 140 पुरुष और 20 महिला आरक्षी को भी शामिल किया गया था। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी टीम में शामिल जवानों की 16 अलग-अलग टीमें बनाकर सभी वार्डों, महिला वार्ड, सेल के साथ-साथ जेल अस्पताल की भी जांच की गयी। हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। 


चुनाव को ध्यान में रखकर हुई छापेमारी
इस दौरान सेंट्रल जेल के जेलर और जेल अधीक्षक भी मौजूद थे, जिनसे रांची डीसी और एसएसपी ने सेंट्रल जेल की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोईघर और कैदियों से मुलाकात की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। रांची जेल में हुई रेड आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के संदर्भ में किया गया था। गौरतलब है कि उक्त निरीक्षण आगामी लोकसभा आम चुनाव- 2024 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के संदर्भ में किया गया। भविष्य में भी केंद्रीय कारा में औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा। 

Tags - ranchi jail ranchi jail raid hotwar jail ranchi news jahrkhand news rancchi latest news Late night raid  Hotwar Jail raid