logo

रांची के सुखदेव नगर में वकील की चाकू मारकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वकील.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। सुखदेव नगर इलाके में गोपाल कृष्णा नाम के युवक की छुरा मार कर हत्या कर गी गई। गोपाल कृष्ण पेशे से वकील हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने मधुकम आवास के पास खड़े थे, तभी एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पाकर पहुंचे पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Tags - JharkhandJharkhand newscrimecrime newsLawyer stabbed to death in RanchiSukhdev Nagar Ranchi