logo

तेंदुए का आतंक : 7 वर्षीय बच्ची को मारा, शोर मचाने पर शव छोड़ भागा

leo.jpg

गढ़वाः 
इनदिनों गढ़वा में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। एक के बाद एक कई लोगों को तेंदुआ अपना निशाना बना रहा है।  रंका थाना क्षेत्र की सेवाडीह में तेंदुए ने एक 7 वर्षीय बच्ची को मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची को मारकर तेंदुआ अपने साथ ले जा रहा था लेकिन ग्रामीणों ने और बच्ची की मां ने शोर मचाया तो तेंदुआ शव छोड़कर भाग गया। वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है।


4 लोगों पर कर चुका है हमला 
घटना सोमवार देर शाम की है। बच्ची की पहचान जगदीश सिंह की बेटी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। बता दें कि बीते 2 सप्ताह में गढ़वा में तेंदुआ ने अब तक 4 लोगों पर हमला किया है।  जिसमें 2 बच्चे, एक महिला व एक पुरुष शामिल है। दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं, जिस महिला व पुरुष को भी निशाना बनाया था व बाल-बाल बच गए।