logo

गुप्त बॉक्स में छिपा कर ले जाई जा रही थी शराब, हादसे में खुला राज; 1008 बोतलें जब्त, चालक गिरफ्तार

sharaab.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप शनिवार को एक पिकअप वाहन (संख्या BR 01 GC 3733) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन की जांच के क्रम में उसमें बने गुप्त लकड़ी के बॉक्स से पुलिस ने 1008 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन हेतु देवरी पुलिस नवादा गांव पहुंची, जहां पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन के डाले में लकड़ी के प्लाई से गुप्त बॉक्स बनाकर शराब छिपाई गई थी।

पुलिस ने मौके से रॉयल चैलेंज ब्रांड की 375 मिलीलीटर वाली 40 पेटियां और रॉयल स्टेज ब्रांड की 375 मिलीलीटर वाली दो पेटियां, कुल 1008 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। बरामदगी के बाद देवरी थाना कांड संख्या 53/2025 के तहत उत्पाद अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक राम नारायण कुमार (उम्र 33 वर्ष), ग्राम कोरबद्धा, थाना समस्तीपुर, जिला समस्तीपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वाहन मालिक और शराब तस्कर छोटू सहनी (निवासी बिरौली, समस्तीपुर) और राजू सहनी (निवासी कल्याणपुर, समस्तीपुर) सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
|

 

Tags - Latest Jharkhand Updates latest news latest updates giridih news giridih updates inn Hindi latest giridih news giridih Updates Latest Giridih news illegal liquor in giridih Latest giridih news giridih updates latest Updates