द फॉलोअप डेस्क:
रामगढ़ उपचुनाव में राष्ट्रीय लोजपा एनडीए के उम्मीदवार सुनीता चौधरी को अपना समर्थन देगी। यह जानकारी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने आज मीडिया को दी। राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति झारखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारी रामगढ़ उपचुनाव में कैंप करेंगे। सुनीता देवी का जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएंगे l

चुनाव संचालन समिति का गठन
राजकुमार राज ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। संचालन समिति के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज को बनाया गया है। समिति के सदस्य के रूप में रंजीत राम और राजकुमार रवानी तथा प्रतिमा कुमारी के अलावा ऋतुराज दीनानाथ ठाकुर. गिरधारी झा संजय सिंह. राजकुमार सिंह. सचिन रवानी विनीत कुमार सूरज पांडे तथा कालिंदी को सदस्य के रूप में रामगढ़ विधानसभा में सघन संपर्क अभियान चलाने हेतु पार्टी की तरफ से नियुक्त किया है l