logo

Ranchi : लोबिन हेंब्रम बोले, कांग्रेस की क्या है हैसियत जो मांग रही है राज्यसभा सीट! 

a17.jpg

रांची: 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम में राज्यसभा के लिए डॉ. महुआ माझी की उम्मीदवारी का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शुक्रिया भी अदा किया। कहा कि, मैं सहित हर नेता और कार्यकर्ता चाहता था कि इस बार किसी खतियानी को ही राज्यसभा का टिकट दिया जाये। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि डॉ, महुआ माझी की उम्मीदवारी में दो सकारात्मक बाते हैं। पहला ये कि वो खतियानी हैं वहीं एक महिला होने के नाते झारखंड के महिलाओं को राज्यसभा में आवाज मिलेगी। 

कांग्रेस की दावेदारी पर लोबिन का जवाब
इस बीच लोबिन हेंब्रम में राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की दावेदारी की भी आलोचना की। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि कांग्रेस को राज्यसभा उम्मीदवारी पर दावा करते हुए शर्म आनी चाहिए। उनके पास आधार क्या है। हमारे पास संख्याबल है। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि पिछली दफा कांग्रेस ने गुरुजी (शिबू सोरेन) के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया था। क्या यही गठबंधन धर्म है।

लोबिन हेंब्रम ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी उतारने की वजह से गुरुजी को चुनाव लड़ना पड़ा अन्यथा वो निर्विरोध जीतते। इससे राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा संदेश जाता। गठबंधन मजबूत होता ही।

 

महुआ माझी की उम्मीदवारी का स्वागत
महुआ माझी की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए लोबिन हेंब्रम ने कहा कि ये बहुत अच्छा निर्णय है। मुख्यमंत्री ने जिक्र किया कि कई नामों पर मंथन के पश्चात गुरुजी (शिबू सोरेन) ने महुआ माझी के नाम पर मुहर लगाई। इस पर लोबिन हेंब्रम ने कहा कि महुआ माझी को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करना गुरुजी के राजनीतिक कौशल का परिणाम है। मुझे गुरुजी के राजनैतिक कौशल पर हमेशा भरोसा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने सही फैसला लिया।

 

झामुमो के निर्णय पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि लंबे विचार-विमर्श के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने साहित्यकार और झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं महुआ माझी को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया। इस बीच कांग्रेस ने कहा कि महुआ माझी झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी हैं ना कि गठबंधन की। उन्होंने कहा कि रविवार को सीएम ने जो कहा और अभी जो फैसला लिया, उसमें विरोधाभाष है।