logo

पत्थर पटक दो! घरवाले उकसाते रहे, देवरानी-जेठानी ने पीटकर ली सास की जान

mp_news1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 2 बहुओं ने अपनी सास की पीट पीटकर हत्या कर दी है। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा सकता है कि बहुएं अपनी सास की किस तरह से पिटाई कर रही हैं। मारपीट से वृद्ध महिला (मुन्नीबाई) बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। घटना की जानकरी ग्वालियर थाना को दी गई है। ग्वालियर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। 

बेटा-बहु सहित 6 गिरफ्तार 

घटना के बाद ग्वालियर थाना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। देखा कि एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था जमीन पर पड़ी हुई थी। वृद्ध महिला को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, हालांकि जांच के बाद पुलिस ने वृद्ध को मृत करार दिया। पुलिस ने शव के पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 बहुएं (सावित्री बाई और चंदा बाई) सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में वृद्ध महिला का बेटा भी शामिल है। 

सास-बहु में होता था अनबन 

पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद घटना का कारण है। दरअसल, मुन्नी बाई अपनी छोटी बहु पर दबाव डालती थी कि वह बड़ी बहु चंदा बाई से तालुक्कात कम रखे। जब कभी भी छोटी बहु और बड़ी बहु को एक साथ देखती तो सास इसका विरोध करती थी। एक दिन इन्हीं बातों को लेकर दोनों बहुओं और सास के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने मिलाकर सास को लाठी-डंटे से पीटा। वे यहीं नहीं रुकीं, एक ने कहा कि पत्थर पर पटक दो। इस तरह सास बुरी तरह जख्मी हो गई और 2 दिन के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Tags - madhya pradesh crime newsGwalior policecrime newshindi news