logo

रांची : मोरहाबादी मैदान में JMM कार्यकर्ताओं का महाजुटान, जाम लगना शुरू

MAHAJUTAN.jpg

रांचीः 
सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने समन किया है। इस समन के बाद झामुमो के नेताओं में आक्रोश है। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता व नेता मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे हैं। जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का मोरहाबादी मैदान में जुटे हैं। इस दौरान महुआ माजी ने कहा कि केंद्र के इशारे पर यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है।  हमारे सीएम हेमंत सोरेन को परेशान किया जा रहा है। लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं है। राज्य की जनता इसका जवाब भाजपा को देगी। 


राज्य की जनता के लिए काम कर रहे सीएम 
महुआ माजी ने कहा कि इससे पहले के कई भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप है लेकिन ईडी ने उनपर कभी कोई कार्रवाई नहीं की। महुआ माजी का कहना है कि मोरहाबादी मैदान से झामुमो कार्यकर्ता क्या करेंगे, यह तय हमारे नेता करेंगे, लोग खुद रांची पहुंचे है। आगे उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जनता के लिए काम कर रहे हैं।  2024 में भी बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ेगा।

 

जाम की समस्या हो रही 
इस महाजुटान के कारण धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्र में जाम लगना शुरू हो गया है। रातु रोड में जाम लग चुका है। इस दौरान स्कूल बसों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान कांके रोड रोड को डायवर्ट किया गया है ताकि जाम की समस्या न हो एक तरफ का रोड पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है। कांके रोड जाने वाले दूसरे रास्ते का वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढ सकते हैं।