logo

काली पूजा पर अर्जुन मुंडा के आवास में महाप्रसाद का आयोजन, श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का हुआ जुटान 

arjun_munda13.jpg

जमशेदपुर, घोड़ाबांधा
काली पूजा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर सोमवार को महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी काली पूजा के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से हजारों श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
महाप्रसाद कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पलामू सांसद बी. डी. राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद पी. एन. सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री नन्द जी प्रसाद और गणेश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय और दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


राजनीतिक प्रतिनिधियों के अलावा टाटा स्टील के कॉरपोरेट वीपी डी. बी. सुन्दररमन, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, जुस्को एमडी ऋतुराज सिंहा, एस. के. बेहरा, आर. के. अग्रवाल, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय सहित शहर के कई औद्योगिक, सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी आयोजन में भाग लिया।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विनोद सिंह, जितेंद्र राय, रूपेश कटरियार, गणेश सोलंकी, रतन महतो, काली शर्मा, नीरज शर्मा और संजय गोराई की विशेष भूमिका रही।
अर्जुन मुंडा ने सभी आगंतुकों को काली पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। साथ ही छठ महापर्व के लिए प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं भी दीं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News