logo

हमारे राष्ट्र के आर्थिक विकास में महाराष्ट्र और गुजरात का है महत्वपूर्ण योगदान : राज्यपाल

1739.jpg

द फॉलोअप डेस्क

महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों का समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। इन राज्यों का हमारे राष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। यह बातें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दोनों राज्यों के स्थापना दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आज अगर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, तो उसमें इन दोनों राज्यों का बहुत बड़ा योगदान है। यह प्रसन्नता का विषय है कि झारखंड में रहने वाले महाराष्ट्र एवं गुजरात के लोग यहां विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इन क्षेत्रों से कई आंदोलन हुए
राज्यपाल ने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ''नमक सत्याग्रह'' या ''दांडी मार्च'', ''बारडोली सत्याग्रह'', ''भारत छोड़ो आंदोलन'' जैसे आंदोलन इन क्षेत्रों में ही उत्पन्न हुए थे। जिसमें देश भर के लोगों की व्यापक भागीदारी देखी गई थीवहीं, गुजरात अपनी बेहतर उद्यमशीलता के लिए भी जाना जाता है। यह उद्योगों और व्यवसायों का केंद्र बन गया है, वहीं मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है

गरबा व भजन हुआ प्रस्तुत
राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने महाराष्ट्र और गुजरात के संबंध में कहा कि दोनों भाई-भाई हैं और प्रगति के शिखर पर विद्यमान हैं। इनका सामाजिक-आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान है। इस दौरान गुजराती सामाज की ओर से गरबा नृत्य, मराठी समाज के वंदना धामोरी की ओर से भजन के अलावा लोहरदगा डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की ओर से गायन प्रस्तुत किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT