logo

Cyber Crime : खाते से 54 हजार उड़ाने वाले साइबर अपराधी को महाराष्ट्र पुलिस ने जामताड़ा से किया गिरफ्तार

JAMTARA.jpg

जामताड़ाः
जामताड़ा साइबर अपराधियों का गढ़  बन चुका है।  आये दिन ये खबर आती रहती है की जामताड़ा में साइबर अपराधियों ने किसी साइबर क्राइम को अंजाम दिया। बीते दिन यानि गुरुवार को भी जामताड़ा ज़िले के  कर्माटांड़  क्षेत्र के फोफनाद गांव से महाराष्ट्र पुलिस व स्थानीय पुलिस ने  संयुक्त छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को हिरासत में लिया जिसके बाद एक से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया गया।


छापेमारी कर पकड़ा गया 
पुलिस ने बताया की मोबाइल लोकेशन के आधार पर फोफनाद गाँव के प्रभु मंडल के घर में छापेमारी की, छापेमारी के दौरान प्रभु मंडल भाग कर पड़ोसियों के घर में छिप गया था।  हालांकि उसके बाद प्रभु मंडल और कामदेव मंडल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 


54 हजार उड़ाए थे खाते से 
पुलिस ने अपनी पूछताछ के बाद कामदेव मंडल को स्वजनों को सौंप दिया। वहीं प्रभु मंडल की जांच पड़ताल के बाद महाराष्ट्र सिटी थाना कांड संख्या 11/22 साइबर क्राइम में उपयोग किए गए मोबाइल उसके घर से बरामद किया। इस मोबाइल के माध्यम से महाराष्ट्र के एक व्यक्ति के बैंक खाते से आरोपित ने 54 हजार रुपये उड़ाया है। गिरफ्तार प्रभु मंडल को ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया। मौके पर थाना के एसआइ जय प्रकाश एक्का समेत दर्जनों पुलिस बल छापेमारी में शामिल थे।