logo

खौफनाक : मां ने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूद गई

kuaaa1.jpg

रायगढ़

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां महाड तालुका के ढलकाठी गांव में 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया गया है।  पुलिस ने सोमवार देर शाम सभी बच्चों के शवों को बरामद किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं. 


ससुराल वालों ने की थी मारपीट
दरअसल, बताया जा रहा है कि महिला के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने अपने ही बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जिससे बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

 
भावनात्मक रूप से टूट चुकी है महिला

घटनास्थल के आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि महिला का पति उसे बहुत परेशान करता था। ऐसे में उसने ऐसा कदम उठा लिया कि वो बच्चों के साथ ही इस दुनिया से विदा हो जाएगी। लेकिन अब सभी बच्चों की मौत हो गई है और महिला को बचा लिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद सभी लोग हैरान हैं। लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर कोई कैसे इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं।