logo

Happy Anniversary : धोनी और साक्षी की शादी को 12 साल पूरे, जानें! कब, कहां और कैसे हुई थी मुलाकात

Dhoni_1.jpg


डेस्क:
रांची (Ranchi) के राजकुमार और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendre singh Dhoni) और साक्षी धोनी ( Sakshi Dhoni) के शादी को आज 12 साल हो गए है। दोनों ने 4 जुलाई 2014 को देहरादून ( Dehradun) में सात फेरे लिए था। आज उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा( ziva) है।


धोनी अपनी लाइफ को काफी पर्सनल रखते है। वे हमेशा अपने फैसलों को फैंस को चौंका देते है। बात उनके किक्रेट से जुड़े फैसले की हो चाहे उनकी लव लाइफ की,वे अपने फैंस को सरप्राइज कर देते है। अब बात साक्षी और धोनी की हो और उनकी लव-स्टोरी की चर्चा न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आप सभी ने एमएस धोनी और साक्षी की लव स्टोरी उनकी बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'( MS Dhoni.The Untoald Story) में सुनी होगी, लेकिन इसके अलावा दोनों की प्रेम कहानी में कुछ छुपे हुए फैक्ट्स भी हैं, जिनसे शायद आप अभी भी अनजान हैं। 

फिल्म में दिखाया कि पहली मुलाकात 2007 में हुई
धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखाया गया है कि उनकी मुलाकात साल 2007 में टीम इंडिया जब कोलकाता (Kolkata) में पाकिस्तान के खिलाफ ईडेन गार्डन स्टेडियम (Eden Garden Stadium) में मैच खेलने गई थी। उस दौरान टीम को कोलकाता के होटल ताज (Hotel Taj) बंगाल में स्टे किया गया था। साक्षी ताज बंगाल में इंटर्नशिप कर रही थीं। इसी दौरान चाबी गुम होने से शुरू हुई प्रेम कहानी शादी तक पहुंची। ये उनकी पहली मुलाकात थी।

पूरी कहानी
धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में हमें उनकी आधी प्रेम कहानी ही दिखायी गई है। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी एक दूसरे को बचपन से जानते है। दोनों ने शुरुआत में एक ही स्कूल से पढ़ाई भी की है। उन दोनों के पिता रांची की 'MECON' नामक कंपनी में एक साथ काम करते थे। दोनों के परिवारों का आपस में अच्छा रिश्ता था।  कुछ समय बाद साक्षी की फैमिली देहरादून में शिफ्ट हो गई थी  दोनों के बीच संपर्क टूट गया था लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।

10 साल बाद एक बार फिर मिले
 दोनों करीब 10 साल बाद एक बार फिर कोलकाता में मिले। जहां धोनी ईडन गार्डन्स में मैच खेलने के लिए ठहरे हुए थे जबकि साक्षी इसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। दोनों की मुलाकात धोनी के मैनेजर और साक्षी के दोस्त युद्धजीत दत्ता ने कराई थी। धोनी ने अपने मैनेजर से युद्धजीत दत्ता से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें पहले मैसेज किया। साक्षी को लगा कि उनके साथ धोनी के नाम से कोई मजाक कर रहा है। 


दोनों ने 2 मुलाकातों और बातों के बाद मार्च 2008 में एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। उनकी शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में हुई थी। इस शादी में धोनी के स्पोर्ट्स, राजनीति और फिल्म जगत से कई दोस्त शरीक हुए थे और कपल को आशीर्वाद दिया था।