logo

महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान, देखते ही लोग हुए उत्साहित

वीो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के राजकुमार व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मतदान कर लिया है। वह करीब साढ़े 12 बजे अपने बूथ पर वोट करने पहुंचे थे। धोनी ने ऑरेंज रंग की टी-शर्ट और ब्लैक चशमा पहना हुआ था। वह रेंज रोवर गाड़ी से अपने बूथ तक पहुंचे थे। वह जैसे ही गाड़ी से उतरे वैसे ही मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया था।

हालांकि मीडियाकर्मियों के बीच से ही वह गाड़ी से उतरकर मतदान केंद्र तक पहुंचे थे। उन्होंने वोट देकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। हालांकि धोनी ने किसको वोट किया है यह तो मालूम नहीं हुआ है। धोनी को देखते ही बूथ पर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था।

 

 
बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड के 4 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसमें रांची,जमशेदपुर,गिरिडीह और धनबाद शामिल है। इन चार सीट पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक होगा। वोटर्स अभी से ही कतार में खड़े हो गए हैं। 


मालूम हो कि इस चरण में कुल 82 लाख 16 हजार 506 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 42 लाख 6 हजार 926 है। महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 9 हजरा 290 है। थर्ड जेंडर मतदाता 290 हैं। आयोग ने मतदान को लेकर विशेष तैयारी की है।

Tags - MS DHONI DHONI NEWS DHONI VOTE DHONI VOTEING