जामताड़ा
जामताड़ा में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बीते रात करीब 11:00 से तडके 2 बजे तक विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान जोरगुडीह और गोपालपुर गांव से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. इसके बाद तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया. ऐसे स्थिति में अक्सर ड्राइवर ट्रैक्टर को बीच रास्ते में छोड़कर भाग जाते है. इस समस्या को ख़त्म करने के लिए प्रशासन ने एक अतिरिक्त ड्राइवर को अपनी टीम में शामिल किया था. ऐसे में जोरगुडीह और गोपालपुर गांव में प्रशासन की दबिश के बाद ड्राइवर गाड़ियों को छोड़कर भाग निकले. लेकिन प्रशासन द्वारा ड्राइवर की मदद से तुरंत ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया और थाने ले जाया गया. यह छापेमारी अभियान अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम ने किया.
