रांची:
झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नगर निकायों, प्रमंडलों, जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख तबादलों में अजय कुमार तिर्की, जो सरायकेला-खरसावां जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन) थे, उन्हें विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची बनाया गया है।
अब्दुल समद, जो राज्य सूचना आयोग में सचिव थे, अब उप नगर आयुक्त, गिरिडीह नगर निगम होंगे। एजाज अनवर, जो कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव थे, उन्हें नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम बनाया गया है। वहीं विजय सिंह बिरुआ, जो झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी में परियोजना निदेशक थे, अब नगर आयुक्त, गिरिडीह नगर निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
.jpg)
विनोद कुमार, जो धनबाद में अपर समाहर्ता थे, उन्हें अपर नगर आयुक्त, मेदिनीनगर नगर निगम बनाया गया है। प्रदीप कुमार, जो परिवहन विभाग में संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) थे, अब अपर नगर आयुक्त, हजारीबाग नगर निगम होंगे। विजय वर्मा, जो पलामू प्रमंडल आयुक्त के सचिव थे, को उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम बनाया गया है। योगेंद्र प्रसाद, जो स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव थे, अब नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) होंगे। रोहित सिन्हा, जो देवघर नगर निगम में नगर आयुक्त थे, उन्हें आयुक्त के सचिव, पलामू प्रमंडल बनाया गया है। वहीं रजनीश कुमार, जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें अपर नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है।
.jpg)
सरकार ने निर्वाचन विभाग में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों की तैनाती की है। कुमुदिनी टुडू (कृषि विभाग की अवर सचिव), ललन कुमार (पदस्थापन की प्रतीक्षा में), प्रशांत कुमार लायक (उप नगर आयुक्त, गिरिडीह), लक्ष्मी नारायण किशोर (प्रशासी पदाधिकारी, एनआरएचएम), विजय कुमार सोनी (जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा), सागरी बराल (उप नगर आयुक्त, देवघर) समेत कई अधिकारियों को उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा अरविंद कुमार ओझा, जो उद्योग विभाग में उप सचिव थे, उन्हें अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), धनबाद बनाया गया है। मुकेश मछुवा, जो परिवहन विभाग में उप सचिव थे, अब अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), जमशेदपुर होंगे। राजेश कुमार, जो पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग में उप सचिव थे, उन्हें राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम (NEP), पूर्वी सिंहभूम का निदेशक बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को बीडीओ, सीओ, एसडीओ और कार्यपालक दंडाधिकारी के पदों पर भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी अथवा कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है, उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्राप्त होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
