logo

मांडर टोल प्लाज़ा का संचालन अब नई कंपनी करेगी, स्थानीय निवासियों को फ्री पास की मिलेगी सुविधा

toll.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मांडर टोल प्लाज़ा के प्रबंधन में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस टोल प्लाज़ा का संचालन आशीष जेसवाल कंपनी ने अपने अधीन ले लिया है। नई कंपनी ने कार्यभार संभालते ही स्थानीय निवासियों को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चान्हो और मांडर क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने उनके लिए टोल फ्री पास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टोल फ्री पास बनवाने की प्रक्रिया शुरू

इस पहल से मांडर और चान्हो के स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे उनका रोज़मर्रा का आवागमन आसान हो जाएगा।
कंपनी प्रतिनिधि के अनुसार, जो भी निवासी टोल फ्री पास की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं, वे निम्नलिखित दस्तावेज़ों के साथ टोल प्लाज़ा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं:
 आधार कार्ड
 वाहन के कागजात, RC BOOK
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest news mandar toll plaza news