logo

रांची स्टेशन में तड़प-तड़प कर चली गई शख्स की जान, सही समय पर नहीं मिला इलाज

ranchi6.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची रेलवे स्टेशन पर रविवार को समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण एक यात्री की मौत हो गयी। मृतक की पहचान इंद्रदेव सिंह के रूप में हुई है। वह पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ राउरकेला जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वह प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़े थे। उस वक्त साढ़े तीन बज रहे थे। तभी इंद्रदेव सिंह को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर गये। उनकी पत्नी ने सहायता के लिए आरपीएफ जवानों को आवाज़ लगाई। आरपीएफ जवान दौड़ कर पहुंचे और इंद्रदेव सिंह के सीने पर पंपिंग करने लगे। तुरंत रेलवे के डॉक्टरों को सूचित किया। डॉक्टर का इंतजार किया जाने लगा। उस समय स्टेशन पर ना तो स्ट्रेचर था, ना कोई एंबुलेंस। अनाउंसमेंट कर स्टेशन पर मौजूद ऑटो रिक्शा को बुलाया गया। 


समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर
इस बीच डॉक्टर संजीव कुमार शाम 4:30 बजे पहुंच गये और यात्री को जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि इंद्रदेव सिंह की तबीयत दोपहर 3:00 बजे खराब हुई थी। वहीं स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर रहने वाले डॉक्टर को स्टेशन आने में 1 घंटा लग गया। बता दे की रांची रेलवे स्टेशन में पहले एंबुलेंस की सुविधा थी। लेकिन अब इसकी सुविधा यात्रियों को नहीं मिल रही है। जबकि डॉ संजीव कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के 5 मिनट बाद वह मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कुछ और ही कहना है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N