logo

पलामू में 2 दोस्तों ने घर में घुसकर तीसरे को मारी गोली

ुदतग22.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू में अपराधियों के दुस्साहस की पराकाष्ठा देखने को मिली है। हुसैनाबाद में अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को घर में घुसकर गोली मारी है। जिसको गोली मारी गई है उनका नाम गौतम सिंह सिंह है। गोली लगते ही गौतम मौके पर ही गिर गये। जबकि अपराधी फरार हो गये। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है. गौतम को गोली क्यों मारी गई, इसका कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो दोस्तों ने ही तीसरे को गोली मारी है। आपसी विवाद में गोली चलाई गई है।मिलने के बहाने दोनों घर में घुसे थे। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के अमनचैन मोहल्ला का है।