logo

पुलिस को देखते ही भागने लगा शख्स, पकड़ा गया तो बरामद हुई यह घातक चीज

ेोगलोू.jpg

रांचीः  
रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि बुंडू एसडीपीओ के नेतृत्व में जोपनो जंगल में छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सैनाथ सिंह मुंडा बताया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीण एसपी ने जानकारी देते हुए बताया  कि सैनाथ सिंह पर पहले से रांची के तमाड़ और चुटिया थाना में दो मामले दर्ज हैं। सैनाथ को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उसके पास से बरामद कट्टा जब्त कर लिया है। सैनाथ के पास उस इस हथियार का कोई वैध कागज नहीं था।