logo

गिरिडीह : सुहागरात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

giridih_2.jpg

गिरिडीह: 

गिरिडीह जिला में दुखद घटना घटी। अपनी सुहागरात वाले दिन ही युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शादी का माहौल गम में बदल गया। घटना गिरिडीह जिला अंतर्गत बेंगाबाद की है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी बीते 9 मई को हुई थी। 10 मई को वो अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। 

छानबीन में जुटी है पुलिस
पति को फांसी पर लटका देखकर नवविवाहिता ने शोर मचाया। दुल्हन का शोर सुनकर परिजन पहुंचे और युवक को नीचे उतारा। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजन शोकाकुल हैं।