logo

झारखंड  : विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने खेत में रोपा धान, महिलाओं को किया प्रोत्साहित

WhatsApp_Image_2022-07-22_at_6_54_36_PM.jpeg

डेस्क:
मानसून(Moonson) आने के बाद से अब तक प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बारिश(Rain) नहीं हो पाई है। ऐसे में किसानों में मायूसी ही छाई थी। लेकिन गुरुवार को हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशियाँ लौट आई है। थोड़ा ही सही मगर बारिश होने से किसानों(Farmers) में फसल(Crops) बोने की एक उम्मीद जगी है। मांडर विधानसभा की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की(Shilpi neha tirkey) लगातार अपने क्षेत्र के किसानों से मिल रही हैं। 

विधायक ने भ्रमण के दौरान खेतों में उतर कर बोया मंडुआ 
शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने लापुंग प्रखंड में कुछ किसान परिवारों को खेत में अनाज बोते देखा। विधायक अपने आप को रोक नहीं पाई और खेतों में उतर कर मड़ुआ रोपने लगी। साथ ही उन्होंने मशरूम को खेतों से तोड़ने में भी सहयोग किया।  उन्होंने किसान साथियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मैं मांडर के किसानों के साथ हूँ। आपके हर परिस्थिति में साथ दूँगी। यदि सुखाड़ जैसी स्थिति बनती है तो सरकार के समक्ष बात रखूँगी। आपको बता दें की जीत के बाद से शिल्पी नेहा तिर्की लगातार क्षेत्र में सक्रिय है।