logo

मांडू विधायक ने विधानसभा में उठाया किसानों का मुद्दा, हाथी से नुकसान पर 20 लाख मुआवजे की मांग

FEMALE_ELEPHANT.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के सातवें दिन पक्ष-विपक्ष के विधायकों की ओर से कई जनहितकारी मुद्दों को उठाया गया। वहीं सदन में कृषि विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान मांडू विधानसभा से आजसू विधायक निर्मल महतो ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि रामगढ़ जिले में धान खरीद की प्रक्रिया सही तरीके से नहीं चल रही है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है, और उन्हें अपना धान बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा हैजो की कहीं से भी राज्य के किसानों के लिए सही नही है।

निर्मल महतो ने सरकार को बताया कि कई ऐसे भी किसान हैं जिन्हें दो से ढाई महीने से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं. रमजान और होली जैसे त्योहार नजदीक हैं और कई परिवारों में शादी भी है। ऐसे में किसानों को पैसों की काफी जरूरत है. इसलिए किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पैसे को भुगतान किया जाए, वहीं आजसू विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिचौलियों के कारण स्थानीय किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा।

विधायक निर्मल महतो ने दारू प्रखंड के किसानों को भुगतान में देरी का भी मामला सदन उठाया इस दौरान महतो ने मांग की कि अगले सत्र से पहले ही खरीद व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए. कृषि विभाग के चर्चा के दौरान किसानों से सम्बंधित एक और विषय पर सिंचाई को लेकर उन्होंने कहा कि दामोदर नदी और कोनार डैम का पानी दूसरे इलाकों में जा रहा है, जबकि मांडू के किसान पानी के लिए परेशान हैं. इसलिए स्थानीय कृषि केंद्र को और भी मजबूत किया जाए। वहीं उन्होंने एक बार फिर से जंगली हाथियों से हो रहे नुकसान पर चिंता जताई और राज्य सरकार से मुआवजा बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की।

Tags - Jharkhand Assembly Budget Session Day 7 Farmers issues Mandu Assembly AJSU MLA Nirmal Mahto Paddy procurement delay Ramgarh district Farmer payment delay