logo

सम्मानित : थाना प्रभारी मनोज कुमार व एसआई अफताब किये गये सम्मानित...नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को किया था ढ़ेर

b6806528-332a-4561-89b0-50394eddff42.jpg

गुमलाः
गुमला थाना प्रभारी मनोज कुमार को सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान 15 लाख के इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि 15 जुलाई 2021 को भाकपा माओवादी को ढेर कर दिया गया था। गुमला विधायक भूषण तिर्की, डीसी शिशिर कुमार सिन्हा व एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 


कई हथियार भी मिले थे 
वहीं पुलिस अवर निरीक्षक अफताब अंसारी को भी सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान रायडीह थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के 11 सदस्यों को पकड़ने के लिए दिया गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 15 जुलाई 2021 को कोचागानी जंगल में छिपकर बैठे बुद्धेश्वर उरांव तक सुरक्षा बल पहुंच गये और मुठभेड़ में बुद्धेश्वर को मार गिराया था। मुठभेड़ स्थल से एके-47, इंसास सहित विस्फोटक मिला था। 


16 जुलाई को चला था सर्च ऑपरेशन 
16 जुलाई 2021 को कोचागानी जंगल में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। नक्सलियों के मिनी कैंप को भी ध्वस्त कर दिया था। कई हथियार भी जंगल से मिला था। 17 जुलाई 2021 को कोचागानी व केरागानी जंगल से सुरक्षा बलों ने तीन आइइडी बम बरामद किया था।