द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। नक्सलियों ने बुधवार की देर रात दो विशाल पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिए, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।.jpg)
इस घटना को माओवादी उग्रवादियों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबंगा गांव में अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पेड़ों को गिराकर वहां बैनर भी टांग दिया, जिसमें उनकी अपनी मांगें और संदेश लिखे गए हैं। इस घटना को उन्होंने प्रतिरोध सप्ताह मनाने के दौरान दिया है। .jpeg)
ग्रामीणों ने बताया कि नक्सली पेड़ गिराने और बैनर लगाने के बाद जंगल की ओर भाग गए। जिसके कारण ग्रामीणों का आस-पास के गांवों से सम्पर्क टूट गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।