logo

कोडरमा में संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव, फरार पति पर हत्या का आरोप

now_ai_genrated_image_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित तिलैया बस्ती में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को महिला का शव रांची-पटना रोड के सतपुलिया के पास से बरामद किया।मृतका प्रीति सोनी, मूल रूप से गिरिडीह के राजधनवार की रहने वाली थी। हत्या का आरोप उसके पति पवन सोनार (बेंगाबाद, गिरिडीह) पर है, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उसकी और महिला के साथ तीन साल की बच्ची की तलाश कर रही थी। इस बीच महिला का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रीति के मायके वालों ने तिलैया पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या उसके दामाद ने ही की है। उन्होंने कहा कि पवन ने मसाला पीसने वाले सीलपट से वार कर उसे मार डाला। घटना की जानकारी तिलैया पुलिस को शनिवार शाम को मिली थी। सोमवार को महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके पति दोनों को नहीं पाया, इसलिए पुलिस वापस लौट गई। रविवार को राजधनवार से विवाहिता की मां सोनू देवी थाना पहुंचीं और अपनी बहू की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया। इसके बाद सोमवार को सतपुलिया के पास महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शव में केवल हाथ बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और पहचान कराई। परिजनों ने शव को प्रीति सोनी का ही बताया। शव बरामदगी के स्थान पर पहुंचे मृतका के मामा अनिल स्वर्णकार ने बताया कि कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसे उन्होंने सुलझा लिया था। लेकिन दो दिन पहले पवन ने फोन पर कहा, “मामा, प्रीति ने मुझे बेलन से मारा। मैंने उसे मारा, और मसाला पीसने वाले सीलपट से टकराकर उसकी मौत हो गई।” इसके बाद पवन ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। मामा ने साफ कहा कि पवन ने उसकी हत्या की है।शव बरामद होने के बाद परिजन बेहद दुखी हैं और रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags - Kodarma woman murderTilaiya police station murder casePreeti Soni murder casePawan Sonar fugitiveRanchi-Patna road body foundGiridih Rajdhanwar murderWoman murder news 2026Tilaiya Basti murder newsKodarma police investigationMother-daughter dispu