logo

जवानों का शहीद होना चिंता का विषय, केंद्र खुफिया तंत्र को मजबूत करे- विनय सिन्हा दीपू

DEEPU.jpg

रांची 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने आज कहा कि जवानों का शहीद होना चिंता का विषय है, केंद्र खुफिया तंत्र को मजबूत करे। बता दें कि जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कैप्टन ब्रिजेश थापा और 4  अन्य जवानों की शहादत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने इस कठिन समय में शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उनके साहस को सलाम किया है। सिन्हा ने कहा कि उनकी बहादुरी और बलिदान को देश कभी नहीं भुला सकेगा। 


विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हमें अपने खुफिया तंत्र को और मजबूत करना होगा ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। हमारे जवानों की जान की कीमत पर किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की खुफिया तंत्र की असफलता की वजह से हमारे जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सिन्हा ने मांग की है कि घटना की गहराई से जांच हो। खुफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। 


 

Tags - Vinay Sinha DeepuCONGRESSMartyrdomJharkhand News