logo

धनबाद के एक गोदाम में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान जलकर राख

DHANBAD2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद के झारिया थानाक्षेत्र के उषा टॉकीज के पास स्थित एक बोरा गोदाम में शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरे गोदाम को अपने चपेट में ले लिया। आग की लपटें गोदाम से बाहर निकलने लगी। काफी समय के बाद आस-पास के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग लगने की जानकारी गोदाम के मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।


घटना की जानकारी स्थानीयों ने दी
जानकारी के मुताबिक गोदाम में आग लगने की सूचना स्थानीयों को काफी देर हुई। जब वह गोदाम के पास पहुंचे तो आग लगते देख हैरान रह गये। उन्होंने तुरंत बोरा व्यवसायी श्रवण साव और फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 
10 लाख की संपत्ति बर्बाद
गोदाम के मालिक श्रवण साव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह आनन-फानन में गोदाम पहुंचे। तब तक गोदाम पूरी तरह आग के चपेट में आ चुका थी। उन्होंने बताया कि गोदाम में करीब 10 लाख का सामान था। जो आग में जलकर राख हो गया।