logo

उपलब्धि : मौसम केंद्र रांची को मिला देश का सबसे “बेस्ट केंद्र” का अवार्ड

575.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची मौसम केंद्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस केंद्र के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि आज यानि 15 जनवरी 2023 को देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवार्ड मिला है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट रांची (आईएमडी रांची) को पहली बार यह पुरस्कार मिला है। बताते चलें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के 148वें स्थापना दिवस के अवसर पर “मौसम केंद्र, रांची को देश का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र” घोषित किया गया है। रांची केंद्र के कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद इस पुरस्कार को गृहण करने के लिए स्थापना दिवस समारोह में वृष्टि सभागार, मौसम भवन, लोदी रोड, नई दिल्ली में उपस्थित रहेंगे। डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। जानकारी के अनुसार आईएमडी रांची को पहली बार देश का सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवार्ड मिल रहा है।

सटीक भविष्यवाणियों के कारण मिल रहा अवार्ड
पिछले एक साल में मौसम केंद्र रांची ने राज्य के मौसम की कई सटीक भविष्यवाणियां की। जिसमें चक्रवाती तूफान से संबंधित भविष्यवाणी भी शामिल है। विमान परिचालन, पर्व त्योहार हो या खेल सभी में मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी का दखल हो रहा है। ऐसे ही स्टीक पूर्वानुमान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट फोरकास्टिंग स्टेशन का अवार्ड मिला है।