रांची:
रांची शहर में साफ सफाई का बुरा हाल एवं साफ सफाई करने वाली कंपनी को हटाने के उपरांत नई सफाई व्यवस्था जल्द लागू करने हेतु साथ ही रांची शहर के विकास हेतु फंड उपलब्ध कराने सहित रांची शहर से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय सोमवार शाम को 4 बजे विनय चौबे प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर शहर की कई गंभीर समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए चर्चा किया।

कंपनियां अपना काम सही से नहीं कर पाई
चर्चा के दौरान संजीव विजयवर्गीय उपमहापौर रांची ने शहर में नई सफाई व्यवस्था लागू करने को कहते हुए सचिव महोदय से कहा कि रांची शहर के साफ-सफाई के लिए 3 बार सफाई कंपनियों को काम सौंपा लेकिन तीनों बार कंपनी अपना काम सही से नहीं कर पाई। उन्हें जल्द ही काम से हटा दिया गया। पुराने अनुभव को देखते हुए इस बार कोई अच्छी कंपनी को ठोक बजाकर काम दिया जाए कि कंपनी अच्छा से काम भी करें और लंबे समय तक टिके भी जिससे हम अपने रांची शहर को स्वच्छ और सुंदरर बना सकें।

लंबित विकास कार्यों को पूरा करने पर चर्चा
साथ ही फंड के अभाव के कारण रांची शहर के कई विकास कार्य लंबित है दो वर्षों से फंड नही मिलने के कारण नगर निकाय विकास कार्य नहीं कर पा रहा है। पूर्व में भी फंड उपलब्ध कराने हेतु कई बार पत्राचार किया गया। एकबार पुनः रांची शहर के विभिन्न वार्डों की योजना को सुचीबध कर सचिव महोदय को जल्द से जल्द उक्त सूचि के लिए फंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया जिससे कि रांची शहर में सड़क एवं नाली संबंधित कई समस्याओं को समाप्त किया जा सके।