logo

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह, बाबूलाल ने फिर से गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां 

bl11.jpeg

रांची 
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 11 मई को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की मौजूदगी में शिवलाल महतो बीजेपी में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी बीजेपी की सदस्यता ली।  साहू ने सभी को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों में गरीबों के लिए काम किया है। किसानों के लिए काम किया है। मां-बहनों के लिए काम किया है। गांव के लिए काम किया। आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने इतना काम नहीं किया। गरीबों को 4 करोड़ घर देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि फिर से सत्ता में आने पर बेघर गरीबों को घर दिया जाएगा। गरीबों को घर ही नहीं गैस कनेक्शन-चूल्हा भी देने का काम किया है। 

कौन हैं शिवालाल महतो 
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग राज्य को लूट रहे हैं। कांग्रेस के एक सांसद के यहां से 350 सौ करोड रुपए मिले थे। भ्रष्ट अधिकारी और उनके सिंडिकेट से 22 करोड रुपए मिले थे। अभी मंत्री के आप्त सचिव के नौकर के घर से 35 करोड रुपए मिले हैं। ये पैसे लूट के हैं। इन लोगों ने नदी के बालू को नहीं छोड़ा। पहाड़ को काटकर बेच दिया। जमीन के फर्जी कागजात बनाकर उसे बेच दिया। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड अलग राज्य का गठन किया है। झारखंड का विकास भी भारतीय जनता पार्टी ही करेगी। कहा कि शिवलाल महतो कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने झारखंड आंदोलन को भी गति देने का काम किया है। झारखंड में एनडीए को 14 में से सभी 14 सीट दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।


इन्होंने ली बीजेपी की सदस्यता 
बीजेपी के सदस्यता ग्रहण करने वालों में किशोर राणा, उर्मिला देवी, वासुदेव यादव, चंडिका रजक, अशोक गुप्ता, पवन तुरी,  टेकलाल महतो, मुकेश उपाध्याय, अनुज दुबे, मुनीनाथ महतो, भोला सिंह, शुकरा ठाकुर, रोशनी देवी, आकाश कुमार, राकेश चौहान, राजेश चौधरी, दीपक गुप्ता,  कैलाश राणा, बबलू वर्मा, कुलेश्वर महतो, सुरेंद्र सिंह, देव कुमार राणा, विजय ठाकुर, चंद्रिका रजक, वकील राणा, खेमराज महतो, राजेंद्र कुमार वर्मा, गणेश रजक, दिलीप राणा भी शामिल थे। मंच संचालन मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और धन्यवाद ज्ञापन हजारीबाग लोकसभा के प्रभारी शशि भूषण भगत ने किया।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandibjpJharkhand Newspm modi