logo

पाकुड़ में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक, 43 लाभुकों के आवेदन स्वीकृत

dghksdkdt.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत अनुसूचित जनजाति के 10 और पिछड़ा वर्ग के 33, कुल 43 लाभुकों के आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सहयोग प्रदान करना है, ताकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।
योजना के तहत लाभार्थियों को उनकी स्थिति के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें शामिल है
व्यस्क लाभुक: 3,000 से 5,000 रुपये तक
अव्यस्क लाभुक: 1,500 से 2,500 रुपये तक
कैंसर पीड़ित व्यस्क: 25,000 रुपये तक
कैंसर पीड़ित अव्यस्क: 15,000 रुपये तक

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित लाभुकों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद इलाज के अभाव में परेशान न हो।

Tags - Latest Pakur News pakru News Updates Latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest pakur news pakur News Updates latest Pakur News pakur news Updates latest pakur News pakur Updates in hindi latest