logo

रात में पहरा दे रहे मर्द दिन में धरना दे रही हैं महिलाएं, जानिए क्या है पूरा मामला

New_Project_(79)2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गुमला में आए दिन हाथियों का उत्पात देखने को मिलता है। इसे लेकर जारी प्रखंड की महिलाएं आक्रोशित हैं। बुधवार को कई गांव कि महिलाओं ने चैनपुर वन विभाग के दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद जल्द से जल्द हाथियों को बाहर खदेड़ने की मांग की है। इसके अलावा महिलाओं ने किसानों के लिए भी मुआवजे की मांग की है।  

हर दिन डर मे गुजरता है जीवन

गुमला की महिलाओं का कहना है कि हम हर दिन डर में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। आए दिन हाथियों का झुंड गांव में घुस कर फसल और घर में रखे खाने को नष्ट कर देता है। अब तक जितने  भी लोगों के घरों और फसल का नुकसान हुआ उसमें किसी को भी मुआवजा नहीं मिला है। न ही अब तक वन विभाग के अधिकारियों ने हमारी सुध ली है।

वन विभाग को महिलाओं की चेतावनी 

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि पहले सिर्फ एक हाथी इस क्षेत्र में तांडव करता था। अब 5 हाथियों ने मिलकर यहां आतंक मचा दिया है। ग्रामीण गांव के समय रात में पहरेदारी करने को मजबूर है। इसके बाद महिलाओं ने विभाग को चेतवानी देते हुए कहा है कि जितनी जल्दी हो हाथियों को खदेड़ने का काम किया जाए। किसानों को भी मुआवजा दिया जाए, नहीं तो हम सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगी।

Tags - elephentjharkhandgumlafemale protest jharkhand news