logo

दावत-ए-इफ्तार में सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश, रोजेदार और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

IFTAR_PARTY_NEW.jpg

 

फॉवोअप डेस्क

रमजान का पवित्र महीना मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। लोग रोजे रखते हैं, रोजे की शुरुआत सहरी के साथ और शाम को इफ्तार करते हैं। रमजान के पाक महीने में झारिया में कांग्रेस विधायक सह सचेतक (सत्तारूढ़ दल) पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा आरएसपी कॉलेज ग्राउंड में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों के संख्या में रोजेदार सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शिरकत किए। इस एतिहासिक आयोजन में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इफ्तार में विधायक के साथ सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया।

इफ्तार पार्टी में जिला के सभी सम्मानित लोगों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर जिला के सभी सम्मानित लोग इफ्तार पार्टी का हिस्सा बने और विधायक की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन बिजेंदर प्रसाद सिंह, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव श्वेता सिंह, रविंद्र वर्मा, कुमार गौरव, जेएमएम नेत्री नीलम मिश्राजेएमएम धनबाद जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, मन्नू आलम, हर्ष सिंह, आदर्श सिंह, के के ग्रुप के निदेशक रवि चौधरी, वरिष्ठ मासस नेता रुस्तम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि के डी पांडेय, सूरज सिंह, राशिद रजा अंसारी, सीता राणा, नगर अध्यक्ष, रत्नेश यादव, अजय सिंह, राकेश पासवान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, बिलाल खान, मुख्तार खान, अब्दुल करीम अंसारी, रुस्तम अंसारी, मदन महतो, अक्षयवर प्र० सिंह, मनोज यादव, मनोज सिंह, हातिम अंसारी, जावेद रजा, जाहिर अंसारी, इनामुल हक, मनोवर गद्दी, शेख सुल्तान, शाकिर खान, आफताब अंसारी, शोहराब अंसारी, जयप्रकाश चौहान, सुबोध सिंह, मृणालकान्त सिंह, महेश शर्मा, मनन यादव, प्रीतम रवानी, राजू दास , सुभाष शर्मा, भगवान दास, मुन्ना सिंह, हरेराम सिंह, राम कृष्ण पाठक, बबलू सिंह, सोनू गोराई आदि शामिल हुए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT