logo

viral : वर्ल्ड चैंपियन मेसी ने धोनी की बेटी जीवा को दिया टी-शर्ट, साक्षी ने शेयर की तस्वीर

jiva.jpg

रांचीः 
महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट खेलते हों लेकिन वह एक बहुत अच्छे फुटबॉलर हैं, यह बात हर कोई जानता है। उनकी ही तरह उनकी बेटी जीवा धोनी का भी फुटबॉल से खास लगाव देखा जा सकता है। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक बेटी जीवा की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी की साइन की हुई टी-शर्ट पहने दिख रहीं हैं।  मेसी ने कैप्टन कूल की बेटी जीवा को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की। मेसी की ओर से मिले इस शानदार गिफ्ट का खुलासा खुद साक्षी धोनी ने किया है। साक्षी धोनी की इंस्टाग्राम स्टोरी में लगी इस तस्वीर में जीवा जर्सी पर किए मेसी के सिग्नेचर को देखते हुए अपनी उंगली से सबका ध्यान उसकी ओर खींचने की कोशिश भी कर रही है। 


जैसा पापा-वैसी बेटी 
साक्षी ने कैप्शन लिखा है जैसे पापा वैसी बेटी। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है कि जीवा को कब और कैसे अर्जेंटीना के कप्तान से यह गिफ्ट मिला। बता दें कि मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल सात गोल किए जिसके लिए उन्हें दूसरी बार गोल्डन बॉल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेसी इस साल काफी सुर्खियों में रहे हैं। मेसी का हर कोई दिवाना है। उनके फुटबॉल खेलने के अंदाज का हर कोई कायल है। शायद इसलिए ही सबके चहेते माही का भी उनसे लगाव है औऱ उनकी बेटी का भी। इस टी-शर्ट को पहन कर जीवा काफी खुश दिख रही हैं। वह काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।