logo

जमशेदपुर : MGM अस्पताल की ओपीडी का समय बदला, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी सेवा

MGM_jamshedpur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) अस्पताल, जमशेदपुर की की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। अब अस्पताल की ओपीडी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होगी। यह निर्णय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि नई कार्यावधि का पूरी तरह से पालन किया जाए और इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



 

Tags - jamshedpur MGM news Jamshedpur MGM news Jamshedpur MGM OPD timming latest jharkhand News Jharkhand News updates latest jharkhand news