logo

5000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया मनरेगा का JE संतोष प्रसाद, ACB का एक्शन

a3715.jpg

देवघर:

देवघर जिला में  जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। संतोष प्रसाद करौ प्रखंड अंतर्गत डिंडाकोली पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर के रूप में पदस्थापित है। एसीबी ने यह कार्रवाई की है। डिंडाकोली गांव के ही 29 वर्षीय भीम कुमार राणा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

बिल निकासी के एवज में मांगी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक भीम कुमार राणा को मनरेगा योजना के अंतर्गत उनकी ही जमीन पर ट्रेंच सह बांध निर्माण का काम आवंटित किया गया था। योजना की कुल लागत 45,379 रुपये थी। भीम कुमार राणा ने लिखित शिकायत में बताया कि योजना का 41,444 रुपया भुगतान किया जा चुका था। आरोप है कि योजना के फाइनल बिल की निकासी के लिए जूनियर इंजीनियर संतोष प्रसाद ने 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। 

दुमका एसीबी की टीम ने की कार्रवाई
भीम कुमार राणा घूस नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एसीबी दुमका से मामले की शिकायत कर दी। जांच में आरोप सही पाए गये। 10 जून को करौं प्रखंड अंतर्गत सरकारी आवास से संतोष प्रसाद को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

Tags - Jharkhand NewsDeoghar NewsBribeACBCrime News