द फॉलोअप डेस्क
रांची के खलारी से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां खलारी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में हवलदार के पैर में गोली लगी है। .jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार, गश्ती पर निकली पुलिस टीम पर अचानक उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में एक हवलदार के पैर में गोली लगी है । घायल हवलदार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया रहा है। फ़िलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।.jpg)
वहीं घटना के बाद पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।