द फॉलोअप डेस्क
धनबाद में मंत्री आलमगीर आलम की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। मंत्री की गाड़ी का एस्कॉर्ट वाहन के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में मंत्री आलमगीर आलम बाल-बाल बच गए। वहीं तीन जवान घायल हो गए।

मंत्री आलमगीर आलम अपने घर से जा रहे थे रांची
मंत्री आलमगीर आलम पाकुड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा प्रखंड के अपने ईस्लामपुर आवास से गुरुवार रात 11 बजे रांची के लिए निकले थे। तभी धनबाद से आगे उनकी गाड़ी एस्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गई। जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना में मंत्री आलमगीर आलम बाल-बाल बच गए। दूसरी गाड़ी से मंत्री आलमगीर आलम सकुशल अपने रांची आवास पहुंच चुके हैं।