logo

गढ़वा : आदिवासियों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है झारखंड सरकार: मिथिलेश ठाकुर

a1421.jpg

गढ़वा: 

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मंगलवार को आदिवासी एकता मंच के बैनर तले रंका प्रखंड स्थित आईटीआई परिसर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गढ़वा विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वतंत्रता सेनानी जेठन सिंह खरवार, फेतल सिंह आदि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। आईटीआई परिसर में हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस समारोह में रंका अनुमंडल सहित जिले भर से काफी संख्या में आदिवासियां सहित अन्य लोग शामिल हुए। 

आदिवासियों-मूलवासियों को अधिकार दिलाना प्राथमिकता! 
मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड आदिवासियों व मूलवासियों को हक एवं अधिकार दिलाने के लिए ही अलग राज्य बना है। हर हाल में आदिवासियों को पूरा हक एवं अधिकार मिलेगा। इसके लिए दिशोम गुरू शिबु सोरेन सहित झारखंड की हेमंत सरकार संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि जब से झामुमो की सरकार बनी है सभी स्वतंत्रता सेनानियां एवं उनके वंशजों, महापुरूषों को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। आदिवासियों के विकास के बिना राज्य का विकास अधूरा है। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि 2 वर्ष कोरोना में समय व्यतीत होने के बाद काफी तेज गति से गढ़वा का विकास हो रहा है। साथ ही सभी गांव में युवाओं को एकत्रित कर संगठन मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। झारखंड की वर्तमान सरकार आम जनता की सरकार है। 

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शहीदों के वशंजों को सम्मानित किया
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रंका के आईटीआई परिसर में आयोजित मिलन समारोह में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जिले के रंका, रमकंडा, भंडरिया, चिनियां आदि के स्वतंत्रता सेनानी जेठन सिंह खरवार, फेतल सिंह, दुखी सिंह, मनमोहन  परहिया आदि के वंशजों को कार्यक्रम मंच पर अपने हाथों से पैर धो कर उनका अभिवादन किया। तत्पश्चात मंत्री ने उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि वीर योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान हृदय में होना चाहिए। उन्होंने जो हमारे लिए किया है, हम उनका ऋण कभी नहीं चुका सकते हैं।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी
मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहाकि विश्व आदिवासी दिवस पर बहुत बहुत बधाई देता हूँ आज आदिवासी एकता मंच द्वारा मुझे शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया था इसलिए सभी को आभार है गढ़वा जिले के आदिवासी समाज पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है।

पहले इन्हें प्रलोभन देकर इनका इस्तेमाल किया गया है अब वह दिन दूर नही जब पूरे राज्य ही नही पूरे देश के आदिवासी एक होंगे और वैसे ताकतों के सामने खड़े है जो सिर्फ इनका इस्तेमाल करते है। झारखंड में सरकार गिराने की साजिश नाकाम होगी। विपक्षी दलों के द्वारा  सरकार के दूसरे दिन से ही सरकार गिराने का षडयंत्र कर विकास कार्यों का अवरुद्ध करने का काम किया जा रहा है। वही बिहार की राजनीति पर उन्होंने कहा कि बीजेपी जैसा कर रही है दूसरी पार्टियां भी उसका अनुसरण कर रही है।


विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कई लोग
मौके पर पूर्व जिप सदस्य उमा देवी ने आदिवासी मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की मांग की। झामुमो रंका प्रखंड के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली, रंका मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया, अनिल कुमार चंद्रवंशी, मुकेश तिवारी, अरविंद सोनीख्पप्पू यादव, विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह छोटू, प्रमुख हेमंत लकड़ा, मुखिया अनिमा सिंह, बसंत सिंह, रतन सिंह, प्रमिला देवी, बनारसी सिंह खरवार, मंगरू सिंह खरवार, लालचंद सिंह खरवार, हृद्या मिंज, सुनील किस्पोट्टा, जेपी मिंज, कमेश कोरवा, स्व. जेठन सिंह खरवार के पुत्र सत्यदेव सिंह खरवार, जंगेश्वर सिंह खरवार, हिरामन सिंह, भोला सिंह खरवार, बोहन सिंह खरवार, जगदीश टोप्पो, ज्योति लकड़ा, राजेन्द्र्र भुइयां, मैनेजर राम, फेंकन राम सहित काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।