logo

आशीष अग्रवाल को JMM का नगर मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बधाई  

MT15.jpg

गढ़वा

आशीष अग्रवाल को JMM का गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बधाई दी है। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा नगर मंडल का गठन किया गया है। इसमें आशीष अग्रवाल को नगर मंडल अध्यक्ष, वसीम को सचिव और अविनाश दुबे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें पार्टी में नई जिम्मेवारी मिलने पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बधाई दी है। साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि सभी नये पदाधिकारी उर्जावान हैं। इनमें संगठन को बहुत आगे तक ले जाने की क्षमता है। इन्हें नई जिम्मेवारी मिलने से पार्टी को काफी लाभ होगा।

मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता की झारखंड मुक्ति मोर्चा की ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी नये पदाधिकारी पूरे जोश के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मौके पर मुख्य रूप से जेएमएम जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, सचिव मनोज ठाकुर, नीलू खान, मुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


 

Tags - JMMGarhwa Nagar MandalMithilesh ThakurJharkhand News