logo

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अफसरों को ऑन द स्पॉट निदान का दिया निर्देश 

MT220.jpg

गढ़वा
गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड  क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनता संवाद का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री  ठाकुर ने भिखही पंचायत के पपरवा टोला में रामा चौधरी के घर के समीप, भिखही गांव में दुर्गा मंडप के समीप, ग्राम छपरदागा के महुरान टोला में जनता संवाद का आयोजन किया। इस दौरान लोगों की समस्या सुनते हुए कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया। साथ ही शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान करने की बात कही। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 


ठाकुर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातर आप के बीच रह कर आपकी सेवा में, आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, खेल सभी क्षेत्रों में काफी बेहतर कार्य किया है। यहां तक कि गढ़वा के लोगों ने मुझे दो बार हार का भी स्वाद चखाया फिर भी मैं जनसेवा में लगा रहा। आपने जो सेवा का आशीर्वाद दिया इसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा। आज से साढ़े चार वर्ष पूर्व डंडा की क्या स्थिति थी और आज क्या है, यह सभी के सामने है। मंत्री ने कहा कि जनता को सारी मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराना, सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर दिलाना जनप्रतिनिधि का परम कर्तव्य होता है। 


मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, प्रमुख आशा देवी, प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, अरविंद, सुडो, रितेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, चंदा देवी, सलीम जाफर, रौशन पाठक, राजेश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 


 

Tags - Mithilesh ThakurproblemsJharkhand News